Saturday, 3 September 2016

....तो ये हैं भारत की सबसे प्रेरणादायी महिला

नई दिल्ली, आइएएनएस। रियो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय जिम्नास्ट दीपा करमाकर भारत की सबसे ज्यादा प्रेरणादायक महिला हैं। एक सर्वे के मुताबिक, हाल ही में सफलता की परिभाषा को समझने के लिए एक शोध किया गया था। इस ऑनलाइन शोध में 23 से 30 साल तक के 12,500 लोगों ने हिस्सा लिया। जब इन लोगों से पूछा गया कि हाल ही में किस महिला से उन्हें सबसे ज्यादा प्रेरणा मिलती है, तो 33.7 फीसदी लोगों ने दीपा करमाकर का नाम बताया। रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक 27.4 फीसदी वोट से दूसरे स्थान रहीं। जबकि इस ओलंपिक में रजत पदक हासिल करने वाली भारत की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को 27.1 फीसदी वोटों के साथ तीसरा स्थान हासिल हुआ। खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें इसके अलावा जनता ने सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सक्रिया रहने वाली महिलाओं में भारतीय टेनिस स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा को तीसरा स्थान पर दिया। सानिया को 17.4 फीसदी वोट मिले। क्रिकेट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Courtesy: jagran. Com

No comments:

Post a Comment