दुबई, प्रेट्र। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) ने मंगलवार को इन खबरों को खारिज किया कि उसने संयुक्त अरब अमीरात (यूएइ) में होने वाली संन्यास ले चुके पूर्व क्रिकेटरों की नई लीग इंडियन चैंपियंस लीग (आइसीएल) टी-20 टूर्नामेंट के साथ करार किया है। लीग के प्रमोटर मैगपाई ग्रुप ने दावा किया था कि उसने आइसीसी के साथ तीन साल का करार किया है, लेकिन क्रिकेट की वैश्विक संस्था ने ऐसे किसी दावे को सिरे से खारिज कर दिया। आइसीसी के प्रवक्ता ने कहा, 'यह दावा करने वाली रिपोर्ट कि आइसीएल ने आइसीसी के साथ तीन साल का करार किया है, आधारहीन और तथ्यात्मक रूप से गलत है। आइसीसी ने न तो आइसीएल को यूएइ में किसी प्रतियोगिता के आयोजन की स्वीकृति दी है और न ही इस तरह की प्रतियोगिताओं को स्वीकृति देने का उसे अधिकार है। खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें यूएइ में किसी टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए आइसीएल पहले ही स्वीकृति के लिए एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड से संपर्क करने के लिए गया था।
Courtesy:jagran. Com
No comments:
Post a Comment