Friday, 16 September 2016

अटारी बॉर्डर पर भारत-पाक रिट्रीट सेरेमनी के दौरान हादसा, एक बच्चे की मौत

हादसे के दौरान कई लोग घायल भी हुए

भारत-पाकिस्तान के सीमा के अटारी बॉर्डर पर भारत-पाक रिट्रीट सेरेमनी के दौरान एक बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है. हादसे की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई.

हादसे के दौरान कई लोग घायल
मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर के पास अटारी बॉर्डर पर नए बन रहे दर्शक दीर्घा का लेंटर गिरने से ये हादसा हुआ. हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के अस्पताल ले जाया गया है.

सेरेमनी के दौरान उमड़ती है भीड़
गौरतलब है कि अटारी बॉर्डर भारत-पाकरिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ती है, सेरेमनी के दौरान दोनों देशों के जवान गर्मजोशी के साथ एक-दूसरे मिलते हैं. इस कार्यक्रम के दौरान सेना के जवानजोश और जज्बे से लबरेज होते हैं. दर्शक भी इस सेरेमनी का लुत्फ उठाने में पीछे नहीं रहते और जवानों के कदमताल पर तालियों के साथ उनके हौसले को बढ़ाते हैं.

Courtesy: aajtak. In

No comments:

Post a Comment