Tuesday, 20 September 2016

मैनग्रोव नुकसान को लेकर कपिल शर्मा के साथ नपेंगे उनके 50 पड़ोसी

राज्य ब्यूरो, मुंबई : कॉमेडियन कपिल शर्मा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब उनके विरुद्ध मैनग्रोव को नुकसान पहुंचाने के आरोप में एफआइआर दर्ज कराई गई है। माना जा रहा है कि इसी आरोप में उनके लगभग 50 पड़ोसियों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई होगी। कपिल शर्मा के विरुद्ध यह प्राथमिकी राजस्व विभाग के कार्यकारी तहसीलदार शिवाजी चौरे के निर्देश पर दर्ज की गई है। 10 सितंबर को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार कार्यालय जाकर कपिल के विरुद्ध मैनग्रोव नष्ट करने की शिकायत दर्ज कराई थी। तहसीलदार कार्यालय ने इस शिकायत की जांच राज्य मैनग्रोव सेल को सौंपी थी। जांच में पाया गया कि वर्सोवा स्थित एसवी पटेल नगर में कपिल शर्मा सहित करीब 50 अन्य ने अपने बंगलों के पीछे लगे मैनग्रोव को नुकसान पहुंचाया है। 2005 में आए बांबे हाई कोर्ट के आदेश में मैनग्रोव को नुकसान पहुंचाना कानूनन अपराध बताया गया है। पढ़ें- कपिल शर्मा को लगा डर, बढ़ाई 'द कपिल शर्मा शो' के सेट की सुरक्षा! राजस्व विभाग ने महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) को उस 400 मीटर के दायरे में आने वाले बंगलों के मालिकों का विवरण देने का कहा है, जिनके पीछे मैनग्रोव नष्ट पाए गए हैं। इन बंगला मालिकों के नाम सामने आने के बाद इनके विरुद्ध भी कपिल जैसी ही कार्रवाई की जा सकती है। कपिल सहित इन सभी के विरुद्ध पर्यावरण संरक्षण अधिनियम-1986 के तहत कार्रवाई हो सकती है। बता दें कि कुछ समय पहले कपिल ने एक ट्वीट में प्रधानमंत्री को टैग करते हुए लिखा था कि वह पिछले पांच वर्षो में 15 करोड़ रुपये आयकर दे चुके हैं, इसके बावजूद बीएमसी द्वारा उनसे पांच लाख रुपए रिश्वत मांगी जा रही है। बीएमसी पर रिश्वत मांगने के इस आरोप के बाद से ही कपिल नई-नई मुसीबतों में फंसते जा रहे हैं। कपिल खुद कई मामलों में कानून का उल्लंघन करते पाए गए हैं। पिछले हफ्ते कपिल सहित उनके कुछ पड़ोसियों के विरुद्ध ओशिवरा की एक आवासीय इमारत में नियम विरुद्ध निर्माण के लिए बीएमसी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पढ़ें- कपिल शर्मा पर अब हरियाली का ग्रहण

Courtesy: jagran. Com

No comments:

Post a Comment