Friday, 16 September 2016

अमेरिकी प्रशासन इजरायल को देगा 38 अरब डॉलर की मदद, अरब देशों की उड़ी नींद

वाशिंगटन। अमेरिका अगले 10 साल तक इजरायली सेना को 38 अरब डॉलर की मदद करेगा। बताया जा रहा है कि अमेरिकी प्रशासन में ये सोच बनी है कि अमेरिका का अरब देशों से बेहतर संबंध होना चाहिए लेकिन कमजोर इजरायल की कीमत पर संबंधों को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है। अमेरिकी गृह विभाग के मुताबिक इजरायल को ये मदद प्रति वर्ष 3.8 अरब के रूप में दी जाएगी। बुधवार को दोनों देशों के बीच इस समझौते पर हस्ताक्षर हुआ। जानकारों का मानना है कि अमेरिका-इजरायल डील में ओबामा की नेशनल सेक्युरिटी एडवाइजर सुजन राइस की अहम भूमिका रही है। इजरायली पीएम नेतन्याहू ने इस समझौते की पुष्टि की और कहा कि इसे फिलहाल हम सार्वजनिक नहीं कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि इजरायल इस भारी भरकम रकम को सैन्य साजो सामान और नई तकनीक पर खर्च करेगा इसके अलावा अमेरिकी फंड्स के कुछ हिस्से का इस्तेमाल वो अपनी आंतरिक जरूरतों को पूरी करने में खर्च करेगा। इजरायल की तकनीक से प्रदेश भी बचाएगा जल : सीएम सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि अगर देखा जाए तो अमेरिकी मदद का ज्यादातर हिस्सा अमेरिका को वापस चला जाएगा। इसके अलावा ओबामा प्रशासन पर ये तोहमत नहीं लगेगी की उन्होंने इजरायल की मदद नहीं की। बताया जा रहा है कि इजरायल को फंड्स को रिलीज कराने के लिए बार-बार अमेरिकी कांग्रेस की तरफ नहीं देखना होगा। लेकिन अगर इजरायल किसी देश से युद्ध का सामना कर रहा हो तो उस समय में अतिरिक्त फंड्स रिलीज कराने के लिए अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी लेनी होगी।

Courtesy: jagran. Com

No comments:

Post a Comment