त्योहारों के मौसम में कई ऐसे खाने के आउटलेट्स हैं जो अपने मेन्यू में बदलाव करते हैं। खासकर जब नवरात्र होते हैं तब रेस्टोरेंट्स खाने के मेन्यू में बदलाव करते हैं। इस बार पिज्जा आउटलेट डॉमिनोज पिज्जा लवर्स के लिए एक खास मेन्यू लेकर आ रहा है।
एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक इस बार डॉमिनोज नॉन वेज नहीं, बल्कि वेज पिज्जा सर्व करेगा। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है, लेकिन पिछले साल इसकी संख्या कम थी। इस बार कंपनी बड़े प्लान के साथ बाजार में आ रही है। पिज्जा कंपनी डॉमिनोज भारत के 500 से भी ज्यादा आउटलेट्स में वेज पिज्जा सर्व करने की प्लानिंग में है। नवरात्रों को ध्यान में रखते हुए ऐसा कदम उठाने का फैसला किया गया है। इससे जो लोग व्रत में रहते हैं वे भी आराम से मजे से बाहर खा सकते हैं।
दिल्ली के नॉर्थ में 500 आउटलेट में पहले ये शुरू किया जाएगा। 1 से 10 अक्टूबर जब तक नवरात्र चलेंगे तब तक आपको मेन्यू में लहसुन, प्याज नहीं मिलेगा। बल्कि सिंघाड़े के आटे से पिज्जा बनाए जाएंगे। उसपर काला नमक और साबुदाना बुरका जाएगा।
जरूर पढ़ें की ये खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दरअसल, इन मौकों पर लोग नॉन वेज नहीं खाते हैं और इन आउटलेट्स की सेल कम हो जाती है। इसिलए वे ऐसा पैंतरा अपनाते हैं ताकि सेल में बढ़ोतरी हो। साल 2015 में भी डॉमिनोज ने ऐसा ही एक प्लान निकाला था। अलग अलग शहरों के 164 रेस्टोरेंट्स में वेज पिज्जा सर्व किए गए थे। सबसे पहले उसी साल इस प्लान को लॉन्च किया गया था।
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से कंपनी घाटे में जा रही है और इस प्लान से कंपनी उम्मीद कर रही है कि सेल में बढ़ोतरी होगी।
Courtesy: livehindusthan. Com
No comments:
Post a Comment