सानिया मिर्जा-बारबरा स्ट्राइकोवा (फाइल फोटो)
वुहान (चीन): भारत की सानिया मिर्जा और चेक गणराज्य की उनकी जोड़ीदार बारबरा स्ट्राइकोवा ने कड़े मुकाबले में गैब्रिएला दाब्रोवस्की और मारिया जोस मार्टिनेज सांचेज को हराकर मंगलवार को वुहान ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में जगह बनाई.
भारत और चेक गणराज्य की जोड़ी ने कनाडा और स्पेन की जोड़ी को एक घंटे और 15 मिनट चले दूसरे दौर के मुकाबले में 3-6, 6-3, 10-5 से हराया.
सानिया और स्ट्राइकोवा अगले दौर में टीमिया बाबोस और यारोस्लाव श्वेदोवा तथा टीमिया बाकसिंजस्की और स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा के बीच होने वाले मैच की विजेता से भिड़ेगी.
सानिया ने स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस का साथ छोड़कर स्ट्रायकोवा के साथ जोड़ी बनाई है. तब से इस जोड़ी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है. इस जोड़ी का पहला टूर्नामेंट सिनसिनाटी ओपन था जहां इन्होंने हिंगिस और कोको वानडेवेघे की जोड़ी को फाइनल में मात देते हुए खिताब पर कब्जा जमाया था।.
सानिया-स्ट्रायकोवा की जोड़ी ने अभी तक सिर्फ एक मैच ही गंवाया है. इस जोड़ी को अमेरिकी ओपन के क्वार्टरफाइनल में हार मिली थी. पिछले सप्ताह ही इस जोड़ी ने टोक्यो में पैन पेसिफिक ओपन का खिताब अपने नाम किया जोकि इनका दूसरा खिताब है.
Courtesy :ndtv.com
No comments:
Post a Comment