Wednesday, 14 September 2016

धरती से टकराने आ रहा है एपोफिस, NASA भी उलझन में


अमेरिकी अतंरिक्ष एजेंसी NASA ने ये तो साफ़ कर दिया है कि साल 2036 तक एक विशाल पिंड धरती के बेहद पास से गुजर सकता है। इस पिंड का नाम एपोफिस बताया जाता है और पहले इसकी धरती से टकराने की आशंका जताई जा रही थी। हालांकि नासा का भी भी यही मानना है कि आंकड़ों के मुताबिक ये धरती के बेहद पास से गुजरेगा इसकी संभावना तो है लेकिन ये टकराएगा या नहीं इस पर अभी कुछ और काम होना बाकी है। 

 

नासा के मुताबिक अप्रैल 2036 में धरती महफूज रहेगी। NASA के वैज्ञानिकों का मनना है कि करीब 20 साल बाद एपोफिस पिंड धरती से 31,300 किलोमीटर दूर होगा। नासा के मुताबिक नई दूरबीनों के जरिये उन्हें बेहतर तस्वीरें मिली हैं, जिनके आधार पर यह कहा जा सकता है कि ये धरती के बेहद पास से गुजर जाएगा। हालांकि टक्कर के खतरे को पूरी तरह से अभी भी खारिज नहीं किया गया है। 

NASA का कहना है कि एपोफिस को छोड़ भी दें तो भविष्य में ऐसी टक्करों का खतरा बना रहेगा। इंसान को ऐसी घटनाओं का पहले पता चल तो जाएगा, लेकिन वो शायद ही इससे बचने के लिए कुछ भी कर पाएगा। कई वैज्ञानिकों से बात करने के बाद डिस्कवरी चैनल ने ऐसी एक टक्कर का सिम्युलेशन तैयार किया है। बता दें कि ऐसी ही टक्कर 4 अरब साल पहले भी हुई थी। ये पिंड मेक्सिको से टकराये एजिसके बाद बाद भारत में फूटे ज्वालामुखी के चलते पृथ्वी से ज्यादातर जीव खत्म हो गए थे। 

Courtesy: livehindusthan. Com

No comments:

Post a Comment