नई दिल्ली। भले ही पाकिस्तान हर कदम पर भारत के सामने नई-नई चुनौतियां पेश करने से गुरेज नहीं करता है और किसी भी मामले में खुद को भारत से कम नहीं आंकता है। लेकिन हकीकत यह है कि जितनी कमाई पूरे पाकिस्तान की है उससे 40 गुना ज्यादा केवल भारत की इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की है। यह बात यूके की संस्था ग्लोबल जस्टिस नाउ द्वारा हाल ही में की गई एक स्टडी से सामने आई है।

ग्लोबल जस्टिस नाउ के स्टडी से हुआ खुलासा- पाक से ज्यादा कमाती है IOC
ग्लोबल जस्टिस नाउ द्वारा किये गए स्टडी से पता चला है कि भारत के सबसे बड़े कमर्शल एंटरप्राइज इंडियन ऑइल का सन 2015 में कुल रेवेन्यू 54.7 बिलियन डॉलर (करीब 3.66 लाख करोड़ रुपए) था, वहीं इस दौरान पाकिस्तान का कुल रेवेन्यू 38.7 बिलियन डॉलर (2.59 लाख करोड़ रुपए) रहा था।
इस स्टडी के मुताबिक, दुनिया के 10 सबसे बड़े कॉर्पोरेशन कई देशों की संयुक्त आय से भी ज्यादा कमाई करते हैं। वॉलमार्ट, ऐपल, शेल जैसी कॉर्पोरेशन रूस, बेल्जियम, स्वीडन से ज्यादा अमीर हैं। साथ ही इन तीनों कंपनियों का कुल रेवेन्यू दुनिया के सबसे गरीब 180 देशों की कुल आय से भी ज्यादा है। इन देशों में आयरलैंड, इंडोनेशिया, इजरायल, कोलंबिया, ग्रीस, दक्षिण अफ्रीका, इराक और वियतनाम शामिल हैं।
ग्लोबल जस्टिस नाउ के निदेशक निक डियरडेन ने कहा कि बड़े कॉर्पोरेशन के पास इतनी दौलत और ताकत, दुनिया की कई समस्याओं जैसे असमानता व क्लाइमेट चेंज का मुख्य कारण है। अपने लाभ के लिए ये कॉर्पोरेशन करोड़ों लोगों के आधारभूत मानवाधिकारों का दमन करते हैं। इन आकड़ों से यह भी पता चलता है कि समस्या और भयावह होती जा रही है। ग्लोबल जस्टिस नाउ, ब्रिटिश सरकार पर ऐसे बड़े कॉर्पोरेशन का सहयोग न करने के लिए दबाव बना रही है।
Courtesy: puriduniya. Com
No comments:
Post a Comment