Thursday, 22 September 2016

सावधान! देश में आ गए हैं 2 हजार करोड़ रुपये के नकली नोट

देश में बढ़ते फेक करेंसी की समस्या को देखते हुए भारतीय रिज़र्व बैंक ने कुछ दिनों पहले ख़ास दिशा निर्देश जारी किये। केंद्रीय बैंकों को बीते कई दिनों से कुछ ख़ास सीरीज के नकली नोटों के बाजार में चलने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसको देखते हुए अधिकतर सरकारी बैंकों ने इससे संबंधित सूचना अपने ग्राहकों को बैंक में लगे नोटिस बोर्ड के माध्यम से देनी शुरू कर दी है। बैंकों में ग्राहकों को नोटिस के माध्यम से यह बताया जा रहा है की 'भारतीय रिज़र्व बैंक के नए सर्कुलर के अनुसार 1000/-एक हजार के नोट की सीरीज संख्या 2AQ और 8AC के नोट कृपया स्वीकार न करें। करीब 2 करोड़ नकली नोट जिनकी वैल्यू 2000 करोड़ रुपये है, भारत में आ गये हैं. कृपया इसे ज्यदा शेयर कर लोगों/मित्रों तक पहुंचाए'। 

आरबीआई के मुताबिक बीते के साल के दौरान पकडे गए नकली करेंसी नोटों की संख्या 20 गुना तक बढ़ी है. देश में सबसे अधिक नकली नोट 1000 और 500 के करेंसी वाले है जिन्हें पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के माध्यम से भारत पहुंचाया जाता है. नकली नोटों की वजह से भारतीय अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान का प्रयास बहुत पहले से ही किया जा रह्य है. एक आंकड़े के मुताबिक देश में पकड़े जाने वाले 95 फीसदी नकली नोट बैंकों द्वारा पकड़े गए हैं. 

रिजर्व बैंक एक अधिसूचना में कहा, रिजर्व बैंक जल्द ही महात्मा गांधी सीरीज-2005 के तहत तीन अतिरिक्त संशोधित तत्वों के साथ 500 के बैंक नोट जारी करेगा जिसमें अंक के दोनों खानों के इन्सेट में अंग्रेजी का अक्षर ‘ई’ होगा। इन नोटों पर आरबीआई के गवर्नर के हस्ताक्षर होंगे

क्या होता था अब तक
भारतीय रिजर्व बैंक ने करंसी की छपाई के समय पर नोट को कुछ ऐसे निशान दिए हैं जिनको देखकर या छूकर आप भी महसूस कर सकते हैं। नेत्रहीन व्यक्ति इनको छूने से यह पता लगाने में समर्थ होता है कि नोट कितने का है। हर नोट के लिए एक निश्चित तरह का निशान तय किया गया है। तकनीकी भाषा में इसको करंसी का ब्रेल फीचर कहा जाता है।

नोट पर कहां होते हैं ये निशान
नोट पर यह उभरा हुआ निशान सामने की ओर अशोक चक्र के ऊपर बायीं तरफ होता है। यह निशान 1000 से 20 तक सभी नोटों पर होते हैं। केवल एक 10 का नोट ऐसा होता है जिस पर कोई निशान नहीं होता है। इसके अलावा 1000, 500, 100, 50, 20 हर नोट पर एक निश्चित तरह का निशान बना होता है।

किस नोट पर कैसा निशान
1. 1000 रुपए के नोट पर ब्रेल फीचर वाला यह निशान डायमंड की शेप में होता है।
2. 500 रुपए के नोट पर यह निशान सर्किल (गोले) के रुप में होता है।
3. 100 रुपए के नोट पर ट्राइंगल (तिकोना) के रूप में यह ब्रेल फीचर वाला निशान होता है।
4. 50 रुपए के नोट पर चौकोर (स्क्वायर) निशान होता है।
5. 20 रुपए के नोट पर आयताकार (रेक्टेंगल) निशान नोट के ऊपर होता है।
6. 10 रुपए के नोट पर कोई निशान नहीं होता। कोई निशान न होना इस बात की पहचान मान ली जाती है कि यह नोट 10 का है।

Courtesy :live hindustan. Com

No comments:

Post a Comment