नई दिल्ली
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन 'डॉक्टर' गूगल पर भरोसा करते हैं। गुरुवार को उन्होंने दोहराया कि चिकनगुनिया की वजह से किसी की मौत नहीं हो सकती है क्योंकि गूगल ने उन्हें ऐसा कहा है। इतना ही नहीं, उन्होंने पत्रकारों से यह भी कहा कि दिल्ली वालों को इस वजह से पैनिक होने की जरूरत नहीं है।
सत्येंद्र जैन ने कहा, 'सभी लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है। लोग अस्पताल जाएं लेकिन केवल तभी जब उन्हें संक्रमण जनित बीमारी के लक्षण महसूस हों। दिल्ली के लोगों को डरने की कोई जरूरत नहीं है। राज्य सरकार किसी भी कीमत पर उनकी मदद के लिए तैयार है। लेकिन कोई अस्पताल में तभी भर्ती हो जब इसकी सलाह डॉक्टर दे न कि किसी डर की वजह से।'
स्वास्थ्य मंत्री ने चिकनगुनिया से होने वाली 5 मौतों में 4 पर संदेह जताया। उनका कहना है कि ये मामले एक ही अस्पताल में हुए हैं। मंत्री ने कहा, 'चिकनगुनिया से दुनिया में कहीं कोई नहीं मरता है। दिल्ली के किसी चुनिंदा अस्पताल में ही ये मामले क्यों? और जांच के बाद मैंने पाया कि मरने वाले ज्यादातर लोग उम्रदराज थे और दूसरी बीमारियों से ग्रसित थे।'
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने भी कहा है कि डॉक्टरों, दवाइयों और जांच की सुविधा की कमी की कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि केंद्र किसी भी संकट से निपटने के लिए तैयार हैं।
Courtesy: India times. Com
No comments:
Post a Comment