Thursday, 29 September 2016

इंडिया के खिलाफ 5 साल की बच्ची से AK47 चलवा रहा ये पाकिस्तानी

उरी आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध और खराब होते जा रहे हैं। एक तरफ भारत में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और शिवसेना जैसे संगठनों ने पाकिस्तानी कलाकारों को भारत छोड़ने की चेतावनी दी है तो वहीं पाकिस्तान में भी ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो नफरत में मानवीय संवेदनाओं की सीमाएं लांघ रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक 
 हो रहा है जिसमें एक पाकिस्तानी शख्स अपनी 5 साल की बच्ची को AK47 चलाना सिखा रहा है।

वीडियो में साफ़ है कि ये बच्ची इस आदमी की बेटी है और वो भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कुछ बोलते हुए उसे AK47 चलाने की ट्रेनिंग दे रहा है। वो उस बच्ची के सामने ही इस खतरनाक बंदूक से फायरिंग भी करता है। ये वीडियो पाकिस्तानी अखबार डेली टाइम्स के कॉलमनिस्ट मोहम्मद तकी ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर की है। इसे अभी तक एक हज़ार से ज्यादा लोग रीट्वीट कर चुके हैं। 

Courtesy:live hindustan. Com

No comments:

Post a Comment