मुंबई। योग गुरु बाबा रामदेव गायन रियलिटी शो ‘द वॉयस इंडिया किड्स’ में नजर आएंगे।
रामदेव महात्वाकांक्षी युवा गायकों को तनाव खत्म करने से संबंधित सुझाव देंगे।
रामदेव ने कहा, “मैं ‘द वॉयस इंडिया किड्स’ में शामिल होने को लेकर बेहद खुश हूं। मैं बच्चों को हर सुबह योग करने का सुझाव देना पसंद करूंगा। इससे इनकी प्रतिभा में निखार
रामदेव के बारे में गायक शान ने कहा, “वह योग के लिए जाने जाते हैं और मैं अक्सर उनकी बातों का अनुसरण करता हूं। मैं इस बात से खुश हूं कि उन्होंने योग से प्रतिभागियों को तनाव खत्म करने व आवाज निखारने का सुझाव दिया।”
शान इस टीवी शो में बतौर कोच नीति मोहन और शेखर रवजियानी के साथ नजर आ रहे हैं। सभी कोच बाबा रामदेव के शो में आने की बात को सुनकर उत्साहित हैं।
Courtesy :live today. Online
No comments:
Post a Comment