Tuesday, 13 September 2016

JNU की छात्रा ने AISF कार्यकर्ता पर लगाया यौन शोषण का आरोप

नई दिल्ली [जेेएनएन]। यौन शोषण के आरोप को लेकर जेएनयू एक बार फिर विवादों में आ गया है। जेएनयू की एक छात्रा ने फेसबुक के जरिए ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन (AISF) मध्य प्रदेश के पूर्व संयोजक आशीष रघुवंशी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी पर पैसे ऐंठने का भी इल्जाम लगाया है। यौन शोषण का मामला सामने आने के बाद एबीवीपी ने कहा है कि वामपंथ का असली चेहरा एक बार फिर सामने आ गया है। पीड़ित छात्रा के फेसबुक पोस्ट के मुताबिक वह स्वयं AISF की सदस्य है। छात्रा के मुताबिक, आरोपी आशीष रघुवंशी AISF का मध्य प्रदेश संयोजक था। छात्रा ने आरोप लगाया कि आरोपी सात महीने तक उसके साथ रिलेशनशिप में था। इस दौरान उसने छात्रा को झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। JNU दुष्कर्म मामला: पीड़ित छात्रा ने कोर्ट में दर्ज कराया बयान आरोपी ने छात्रा से तकरीबन 60 हजार रुपये भी लिए थे। छात्रा ने इस मामले को AISF के वरिष्ठ पदाधिकारियों के सामने रखा था। जिसके बाद आरोपी आशीष रघुवंशी को मध्य प्रदेश के संयोजक पद से हटा दिया गया। पीड़ित छात्रा का आरोप है कि उसने जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को भी इस मामले में कई बार फोन किया, लेकिन कन्हैया ने फोन नहीं उठाया। मामले के सामने आने के बाद AISF के कई पदाधिकारी छात्रा पर ही संगीन आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल छात्रा का कहना है कि वह आरोपी के खिलाफ तब तक आवाज उठाती रहेगी, जब तक उसके खिलाफ संगठन कड़ी कार्रवाई नहीं करता है। JNU दुष्कर्म मामला: आरोपी छात्र फरार, कैंपस में करता था नशे का कारोबार

Courtesy: jagran. Com

No comments:

Post a Comment