हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दीपा मलिक को पैरालंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनने पर बधाई दी है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दीपा मलिक को पैरालंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनने पर बधाई दी है। ब्राजील के रियो डि जिनेरियो में चल रहे पैरालंपिक की महिला गोला फेंक स्पर्धा में दीपा ने 4 . 61 मीटर के प्रयास के साथ रजत पदक जीता।
कल देर शाम जारी बयान में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं दीपा मलिक को बधाई देता हूं जिन्होंने रियो में इतिहास रचा और रजत पदक जीता। हरियाणा की बेटी ने राज्य और देश को गौरवांवित किया है।’
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अगर साक्षी मलिक ओलंपिक में कुश्ती में पदक जीतने वाली पहली महिला बनी तो दीपा पैरालंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। हमारी बेटियां उपलब्धियां ला रही है और हमें उन पर गर्व है।’ हरियाणा की नयी खेल नीति के तहत राज्य सरकार पैरालंपिक में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें चार करोड़ रूपये देगी।
Courtesy: jansatta. Com
No comments:
Post a Comment