Thursday, 15 September 2016

एथलीटों का डाटा चोरी मामले पर रूस के प्रवक्ता ने दी सफाई

मास्को, रायटर। रूसी हैकिंग समूह ‘फेंसी बीयर्स’ के विश्व डोपिंग निरोधी एजेंसी (वाडा) के डाटाबेस हैकिंग के दावे के बाद रूस ने सफाई दी है। रूस का कहना है कि इस मामले में उसकी किसी तरह की संलिप्तता नहीं है। वाडा ने एक बयान में साइबर हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि इस हैकिंग के पीछे रूसी साइबर जासूसी समूह का हाथ है और इसे ‘गैरकानूनी’ तरीके से अंजाम दिया गया। रूस के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोल ने बताया, ‘यह निश्चित तौर पर कहा जा सकता है कि इस मामले में रूस, यहां की सरकार और कोई भी रूसी सेवा शामिल नहीं है।’ हैकर टीम ‘फेंसी बीयर्स’ ने मंगलवार को वाडा का डाटाबेस हैक करने का दावा करते हुए कहा था, ‘कई अमेरिकी एथलीटों के परिणाम सकारात्मक आए और रियो ओलंपिक पदक विजेताओं को डोपिंग का लाइसेंस प्राप्त था।’ जिन्हें निशाना बनाया गया, उनमें शीर्ष अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी विलियम्स बहनें (सेरेना और वीनस) और रियो ओलंपिक स्वर्ण पदक अमेरिकी जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स शामिल हैं।’ 

Courtesy: jagran. Com

No comments:

Post a Comment