Thursday, 22 September 2016

भारत ने पाक उच्चायुक्त को तलब किया

भारत पाक सीमा पर तनाव का माहौल बताया जाता है

उड़ी में हुए चरमपंथी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते तल्ख़ हुए हैं. इस बीच भारतीय विदेश सचिव एस जयशंकर ने भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित को तलब किया है.

विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि पाकिस्तान के उच्चायुक्त को तलब किया गया है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने बताया कि अब्दुल बासित को उड़ी हमले से जुड़े सबूत दिए गए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान की धरती से अब भी चरमपंथ का समर्थन हो रहा है.

उधर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा है कि सरकार उड़ी हमलों के लिए ज़िम्मेदार लोगों को सज़ा देने को लेकर अत्यंत गंभीर है और सीमा पार से हो रहे आतंकवाद पर आंखें नहीं मूंदी जाएगी.

उन्होंने परमाणु हथियार इस्तेमाल करने की पाकिस्तान की धमकियों से जुड़ी मीडिया रिपोर्टों को खारिज करते हुए कहा कि खाली बर्तन ज्यादा आवाज़ करते हैं.

Image copyrightAPImage captionमनोहर पर्रिकर ने कहा है कि उड़ी मामले में उचित कार्रवाई होगी

रक्षा मंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं जिनसे उड़ी जैसी घटनाएं दोबारा न हों.

उन्होंने कहा कि उड़ी जैसी घटनाओं में कुछ गलती तो ज़रूर हुई है.

उनका कहना था, ''जब कुछ गड़बड़ होती है तो आप उसे ठीक करते हैं. हम देख रहे हैं कि कहां गड़बड़ हुई है और उसे कैसे सही किया जाए कि आगे ऐसा न हो.''

Courtesy :BBC. Com

No comments:

Post a Comment