Saturday, 17 September 2016

प्रेग्नेंट करीना कपूर बनीं ‘प्रेगा न्यूज’ की ब्रांड एंबेसडर

नई दिल्ली। अभिनेत्री करीना कपूर खान मां बनने जा रही हैं। उन्होंने हाल ही में प्रेंगनेंसी टेस्ट कार्ड ‘प्रेगा न्यूज’ के विज्ञापन के लिए करार किया है। करीना ने मैनकाइंड फार्मा कंपनी के प्रेगा न्यूज से जुड़ने के बारे में कहा, “मैनकाइंड जैसी अग्रणी कंपनी का हिस्सा बनना एक शानदार अनुभव है। मुझे प्रेगा न्यूज परिवार की सदस्य बनने पर गर्व है, जो दशकों से लोगों की सेवा कर रही है।”

करीना कपूर खान खुद भी मां बनने वाली हैं

उन्होंने कहा, “मैंने इसकी ब्रांड एम्बेसेडर बनने का फैसला इसलिए किया, क्योंकि यह उत्कृष्ट गुणवत्ता और विश्वसनीयता देता है, जो कि प्रेगान्यूज के दो प्रमुख गुण हैं।” प्रेगा न्यूज ने प्रेगा न्यूज एडवांस लॉन्च किया है। यह टेस्ट 99 प्रतिशत सटीकता के साथ तीन मिनट के भीतर ही परिणाम दे देता है।

Courtesy: puriduniya. Com

No comments:

Post a Comment