Sunday, 18 September 2016

एयर फोर्स स्टेशनों के लिए आतंकी अलर्ट जारी

देश में और विशेष रूप से उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में सभी एयर फोर्स स्टेशनों और वायुसेना ठिकानों को एक सामान्य आतंकी अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि रक्षा खुफिया एजेंसी की जानकारी के आधार पर अलर्ट जारी किया गया है।

यह जानकारी मल्टी एजेंसी सेंटर (एमएसी) से इस हफ्ते के शुरू में साझा की गई थी, जिसके बाद संबद्ध राज्यों को यह भेजा गया। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि यह खास तरह का नहीं है। एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि अलर्ट सामान्य प्रकृति का है लेकिन सुरक्षा उपाय बढ़ाए गए हैं।

Courtesy: livehindusthan. Com

No comments:

Post a Comment