Tuesday, 20 September 2016

भारत ने दूसरे दिन जीते एक स्वर्ण सहित छह पदक

गबाला (अजरबेजान), प्रेट्र। भारतीय निशानेबाजों का आइएसएसएफ जूनियर विश्व कप के दूसरे दिन भी पदक जीतने का सिलसिला जारी रहा। भारत ने सोमवार को एक स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य सहित कुल छह पदक जीते। भारत ने शुरुआती दिन तीन स्वर्ण सहित सात पदक जीते थे। दूसरे दिन भारत को स्वर्ण पदक महिला निशानेबाज यशस्विनी सिंह देसवाल ने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में दिलाया। इस स्पर्धा में मल्लिका गोयल और हर्शादा निथेव संयुक्त 1122 स्कोर के साथ दूसरे नंबर पर रहीं, जबकि उज्बेकिस्तान को कांस्य पदक हासिल हुआ। भारत के दूसरे दिन की शुरुआत रजत पदक जीतने से हुई, जब गौरव राणा, हेमेंद्र कुशवाह और सौरभ चौधरी की टीम ने जूनियर पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पदक दिलाया। भारत के लिए दूसरा रजत अनमोल ने इस स्पर्धा के सिंगल्स में दिलाया। अनमोल के साथ तीनों भारतीयों ने फाइनल में जगह बनाई। जहां उनकी शुरुआत खराब रही। उनके शॉट दूसरे और पांचवीं सीरीज में अच्छे रहे और 197.5 स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें गायत्री नित्यानंदन और दिलरीन गिल महिला 50 मीटर राइफल पोजीशन स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने में सफल रहीं। गायत्री ने सोनिका और अदिति सिंह के साथ इस स्पर्धा का टीम कांस्य पदक जीता। गायत्री इस स्पर्धा के सिंगल्स में उतार-चढ़ाव के बाद कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं। दिलरीन गिल ने 406.3 स्कोर के साथ छठा स्थान हासिल किया। वहीं, भारतीय जूनियर पुरुष स्कीट टीम ने कांस्य पदक जीता। अनंत जीत सिंह, सुखबीर सिंह हरिका और हमजा शेख की टीम ने 337 अंक लेकर रूस (360 अंक) के बाद दूसरा स्थान हासिल किया।

Courtesy: jagran. Com

No comments:

Post a Comment