आज पर खुद को VIP मान सकते हैं। इसकी वजह है आज की तारीख यानी 22-09-16। अंग्रेजी वर्णमाला में 22वें नंबर पर आता है V, 09 वें नंबर पर आता है I और 16वें नंबर पर आता है P तीनों को मिला दें तो हो गए न आप VIP. तारीखों की गणना में आज का अनोखा दिन सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।
हर इंसान के मन में ‘वीआईपी’ बनने की इच्छा होती है और उसका यह सपना 22 सितंबर को साकार हो जाएगा। दरअसल 22-9-16 की तारीख में ही वीआईपी बनने का राज छुपा है। अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षरों के अनुसार 22 वें नंबर पर ‘वी’, नौवें नंबर पर ‘आई’और 16 नंबर पर ‘पी’आता है। इस आधार से देखें तो 22-9-16 की तारीख से वीआईपी बन जाता है यानि 22 सितंबर 2016 को दुनिया का हर व्यक्ति खुद को एक दिन के लिए वीआईपी महसूस कर सकता है।
यह दिलचस्प आंकड़ा निकाला है कोलकाता के संख्याविद् रामबालक दास ने। उन्होंने बताया कि यह तारीख 100 साल बाद आई है और अगला वीआईपी बनने का नंबर 100 साल बाद ही फिर आएगी। यानि एक दिन के लिए वीआईपी बनने का आनंद लिया जा सकता है।
Courtesy :live hindustan. Com
No comments:
Post a Comment