फीफा की सितम्बर में जारी कि ताज़ा रैंकिंग में भारतीय शेर 114वे नंबर कि टीम पुएर्तो रिको को अंतर्राष्ट्रीय दोस्तानामैच में हराने के बाद चार स्थानों कि छलांग लगा कर 148वें स्थान पर पहुँच गए. अप्रैल में भारत 147वे स्थान पर था परन्तु जून 2016 में 15 स्थान नीचे खिसक गया|
स्टेफेन कांस्टनटीन द्वारा प्रबंधित भारतीय फुटबॉल टीम, गुरुवार को, फीफा रैंकिंग में अगस्त में 152वें स्थान पर रहने के बाद फिर से टॉप-150 में आ गयी है. भारत 114वें नंबर कि टीम पुएर्तो रिको को मुंबई फुटबॉल एरीना में 4-1 से परजित कर रैंकिंग में ऊपर जाने के लिए 219 रेटिंग अंक अर्जित किये
भारत, जिसका फीफा रैंकिंग प्रणाली के अनुसार औसत 134 है, सबसे ऊपर 100वें स्थान पर 1993 में पंहुचा था. उसके बाद से भारतीय कभी भारतीय टीम टॉप-100 कई कारणों से नहीं पहुँच पाई, परन्तु ज़्यादातर अपने ख़राब खेल के कारण
हालांकि पिछले महीने भूटान पे 3-0 से दर्ज कि गयी जीत को गिनतीमें नहीं लिया जायेगा क्योंकि वह एक अनाधिकारिक दोस्ताना मैच था
उधर नंबर 1 पर अर्जेंटीना है, विश्व चैंपियन जर्मनी ऊपर चढ़कर बेल्जियम के बाद तीसरे स्थान पर आ गए हैं. यूरोपीय चैंपियन पुर्तगाल सातवें स्थान पर हैं
Courtesy: sports cafe. Com
No comments:
Post a Comment