Tuesday, 20 September 2016

लखटकिया करदाताओं को सम्मानित करेगी सरकार

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। समय पर टैक्स चुकाने वाले ईमानदार करदाताओं को इनकम टैक्स अधिकारी परेशान नहीं कर पाएंगे। असल में सरकार एक लाख रुपये से अधिक टैक्स चुकाने वाले करदाताओं को प्रशस्ति पत्र भेजकर सम्मानित करेगी। वित्त मंत्री के हस्ताक्षर वाले यह प्रशस्ति पत्र देशभर में 8.43 लाख करदाताओं को चार श्रेणियों में दिए जाएंगे। सर्वाधिक टैक्स चुकाने वाले करदाताओं को 'प्लेटिनम करदाता' का दर्जा दिया जाएगा जबकि एक लाख रुपये से 10 लाख रुपये कर चुकाने वालों को 'ब्रोंज' (कांस्य) श्रेणी में प्रशस्ति पत्र भेजे जाएंगे। यह पहला मौका है जब करदाताओं को पत्र भेजकर सम्मानित करने जा रही है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में समय पर कर चुकाने वाले कुछ करदाताओं को इस तरह का प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित भी किया। ये करदाता कौन हैं और इन्होंने कितने कर का भुगतान है, इस बारे में सरकार ने आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि सीबीडीटी का कहना है कि आयकर विभाग आने वाले दिनों में देशभर में कुल 8.43 लाख करदाताओं को वित्त मंत्री के हस्ताक्षर वाले ये प्रशस्ति पत्र भेजेगा। करदाताओं को चार श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। एक करोड़ रुपये से अधिक कर देने वाले को प्लेटिनम, 50 लाख रुपये से एक करोड़ रुपये तक देने वाले को गोल्ड, 10 लाख रुपये से 50 लाख रुपये तक कर देने वाले सिल्वर और एक लाख रुपये से 10 लाख रुपये टैक्स भरने वाले करदाता को कांस्य श्रेणी का प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी ने करदाता इस प्रशस्ति पत्र को अपने घर पर सजाकर लगा सकेंगे। इसका परोक्ष लाभ यह होगा कि कर अधिकारी सरकार से सम्मानित ईमानदार करदाता को बेवजह परेशान नहीं करेंगे। साथ ही इससे दूसरे लोग भी समय पर कर चुकाने के लिए प्रेरित होंगे। इस मौके पर वित्त मंत्री ने कहा कि समय पर कर चुकाने वाले करदाताओं के राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान को मान्यता देने से दूसरे लोग भी समय पर कर भुगतान के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने कहा कि समय पर कर का भुगतान करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। दुनियाभर में ऐसा होता है। उड़ी हमला: पीएम पर वार, शिवसेना ने कहा- कांग्रेस राज से भी बदतर है स्थिति उड़ी हमला: शहीदों के शोक संतप्त परिवार की मांग ‘आतंकियों को कड़ी सजा दे सरकार’

Courtesy: jagran. Com

No comments:

Post a Comment