Friday, 16 September 2016

दिल्ली के मच्छरों ने विदेशी पर्यटकों को डराया, टूरिज्म इंडस्ट्री को हो रहा नुकसान

नई दिल्ली [नेमिष हेमंत]। दिल्ली मेंं मच्छरोंं ने विदेशी पर्यटकोंं के लिए ड्रेस कोड लागू करवा दिया है। टूर ऑपरेटर राष्ट्रीय राजधानी मेंं घूमने के दौरान विदेशी पर्यटकोंं को पूरी बांह की शर्ट व फुल पैंट पहनने की सलाह दे रहे हैं। ऑपरेटरों की सलाह है कि पर्यटक दिल्ली में मच्छरोंं से बचने के लिए शरीर पर क्रीम लगा कर निकलें, बोतलबंद पानी पिएं व स्ट्रीट फूड खाने से परहेज करें। दिल्ली के आंतरिक भागों मेंं विदेशी पर्यटकोंं के लिए फूड फोटोग्राफी टूर का आयोजन कराने वाले आपरेटर राजीव गोयल के मुताबिक वह पर्यटकोंं को पूरी बांह के कपड़े पहनने और मच्छरोंं से बचने के लिए शरीर पर क्रीम लगाने की सलाह दे रहे है। जिससे कि वह इन बीमारियोंं की चपेट मेंं आने से बचें। दिल्ली: डेंगू-चिकनगुनिया के चलते डॉक्टरों व मेडिकल स्टॉफ की छुट्टियांं रद मच्छरोंं से बचाव की दवाइयां और बीमार महसूस करने पर फ‌र्स्ट एड साथ में लेकर चल रहे है। हालात यह है कि डेंंगू और चिकनगुनिया के डर से पर्यटक दिल्ली आने से कतरा रहे हैं। बीमारी का असर राज्य के पर्यटन उद्योग पर भी पड़ा है। टूर आपरेटरों के मुताबिक दिल्ली में डेंंगू और चिकनगुनिया की खबरोंं ने अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बटोरी हैं। ब्रिटेन ने इसे लेकर एडवाइजरी तक जारी कर दी है। इन सब कारणोंं से औसतन सितंबर माह के मुकाबले इस वर्ष कम संख्या मेंं देशी-विदेशी पर्यटक राष्ट्रीय राजधानी की ओर रुख कर रहे हैं। दिल्ली में डेंगू-चिकनगुनिया का कहर, अब तक 11 लोगों की मौत इंडियन फेडरेशन ऑफ टूरिज्म इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष शैलेद्र श्रीवास्तव के मुताबिक इस माह पिछले वर्ष के मुकाबले पर्यटकोंं की संख्या मेंं गिरावट 20 फीसद तक हो सकती है। हालांकि, अधिकारिक आंकड़ा आना बाकी है। जो केंंद्रीय पर्यटन मंत्रालय जारी करता है। माना जा रहा है कि स्थिति पर जल्द काबू नहींं पाया गया तो अक्टूबर से शुरू होने वाले टूरिस्ट सीजन मेंं हालत और खराब हो सकते हैं। दिल्ली होटल महासंघ के महामंत्री अरुण गुप्ता के मुताबिक परिवार और दोस्तोंं के साथ टूर से लोग बच रहे है। जिसके कारण अधिकांश होटल खाली पड़े हैं। 'दिल्ली में चिकनगुनिया से नहीं हुई किसी की मौत, मीडिया फैला रहा है भ्रम'

Courtesy: jagran. Com

No comments:

Post a Comment