Monday, 19 September 2016

एम्मी अवार्ड' में इस हॉलीवुड अभिनेता के साथ परफॉर्म करेंगी प्रियंका

हॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बटोरने की तैयारी में हैं। खबरों के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा 'एम्मी अवॉर्ड' के दौरान मंच पर प्रस्तुति देती नजर आ सकती हैं। टेलीविजन जगत के सबसे बड़े सम्मान के रूप में गीने जाने वाले 'एम्मी अवॉर्ड' का समारोह सोमवार को आयोजित होना है। इस बार इस समारोह में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड अभिनेता टॉम हिडलस्टन एक साथ प्रस्तुति दे सकते हैं। 

दोनों की माइक्रोसॉफ्ट थियेटर के बाहर की एक तस्वीर साक्षा की गयी हैं। इस तस्वीर में प्रियंका सफेद टॉप और नीली डेनिम पहने हुए हैं और टॉम काली टी-शर्ट और जींस में नजर आ रहे हैं। प्रियंका ने भी टॉम हिडलस्टन के साथ मंच की अपनी एक तस्वीर साक्षा की है। 

Courtesy: livehindusthan. Com

No comments:

Post a Comment