बीजिंग, प्रेट्र। चीन के युन्नान प्रांत में ड्रग्स तस्करी के आरोप में पांच भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है। कोलकाता से आए ये लोग पिछले हफ्ते ही यहां पहुंचे थे। उनके पास से भारत से तस्करी कर लाई गई करीब 18 किलो भांग बरामद की गई है। चीन के आव्रजन अधिकारियों के अनुसार, पांचों ने खाने के पैकेटों और लैपटाप बैग में भांग छुपाकर रखी थी। वे सात सितंबर को कुनमिंग एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां इनके सामान की जांच में ड्रग पैकटों की बरामदगी हुई। उनकी गिरफ्तारी के बारे में भारतीय अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। ये सभी कोलकाता के रहने वाले हैं। पकड़े गए पांचों आरोपियों की उम्र 22 से 46 साल है। इनमें से एक कोलकाता के श्यामा प्रसाद कॉलेज का छात्र है। इनके अलावा ड्रग तस्करी में सात अन्य भारतीय इस समय गुआंग्शी और गुआंझोउ की जेलों में बंद हैं। गौरतलब है कि चीन में ड्रग तस्करी को गंभीर अपराध के तौर पर लिया जाता है। इसके कुछ मामलों में मौत की सजा या लंबी कैद की सजा हो सकती है। चीन में इस साल जुलाई में इसी तरह के एक मामले में कोलंबिया की एक मॉडल को 15 साल की सजा सुनाई गई थी। चीन अपने मानवाधिकार रिकार्ड को सुधारेगा टेम्स में क्रूज दुर्घटनाग्रस्त, डेढ़ सौ भारतवंशी बचे
Courtesy: jagran. Com
No comments:
Post a Comment