फॉज डो गुआकू (ब्राजील)। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी आनंद पवार ब्राजील ओपन ग्रां प्रि के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। अब वो खिताब से बस दो जीत दूर हैं। चौथी वरीयता प्राप्त आनंद पवार जो इस टूर्नामेंट के मेन्स सिंगल्स में हिस्सा लेने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं उन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कनाडा के बीआर सनकीर्थ को मात दी। आनंद ने इस मैच में सनकीर्थ को 21-8, 21-10 से पस्त किया। ये मुकाबला 39 मिनट तक चला। अब सेमीफाइनल में आनंद पवार का मुकाबला इजराइल के मीशा जिबरमेन से होगा। खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें उधर, प्रतियोगिता के मिक्स्ड डबल्स में शीर्ष वरीय प्रणव जेरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी का मुकाबला मेथियस वोइट और बियांका डी ओलिवियरा लीमा की जोड़ी से होगा। ये भी क्वार्टर फाइनल मैच होगा और जीतने वाली जोड़ी की सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा। क्रिकेट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Courtesy: jagran. Com
No comments:
Post a Comment