Friday, 2 September 2016

भीगी पलकों के साथ इस फुटबॉलर ने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कहा

जर्मन फुटबॉल टीम के कप्तान बास्टियन श्वांसटाइगर ने फिनलैंड पर दोस्ताना मैच में 2-0 की जीत के साथ अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल करियर को अलविदा कह दिया।

फ्रेंकफर्ट। जर्मन फुटबॉल टीम के कप्तान बास्टियन श्वांसटाइगर ने फिनलैंड पर दोस्ताना मैच में 2-0 की जीत के साथ अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल करियर को अलविदा कह दिया। भावुक श्वांसटाइगर विदाई समारोह में अपने आंसू नहीं रोक पाए। 
अपने 12 वर्षीय करियर के दौरान वे जर्मन टीम के साथ विश्व चैंपियन बने। वे यूरो कप के बाद ही संन्यास लेने वाले थे, जहां टीम को जुलाई में फ्रांस के हाथों सेमीफाइनल में हार मिली थी। मैच शुरू होने से पहले उनका विदाई समारोह हुआ जहां उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया गया। वे 67 मिनटों तक मैदान में रहने के बाद जब बाहर आए तब भी उनका अभिवादन किया गया। श्वांसटाइगर ने कहा, ‘मैं बहुत भावुक हूं। मैंने हर सेकंड का मजा लिया। जर्मनी के लिए खेलना बहुत गौरवपूर्ण था। 
जर्मनी ने यह मुकाबला 2-0 से जीता। मैक्स मेयर ने 55वें मिनट में पहला गोल दागा। मेसुत ओजिल ने 77वें मिनट में दूसरा गोल दागा। बास्टियन ने 2004 में हंगरी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था। उन्होंने कुल 121 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।

Courtesy: jagran. Com

No comments:

Post a Comment