Sunday, 11 September 2016

नॉर्थ कोरिया बोला, परमाणु परीक्षण अमेरिका के ब्लैकमेल के खिलाफ सुरक्षा

सोल
नॉर्थ कोरिया ने अपने हालिया परमाणु परीक्षण को यह कहते हुए जायज ठहराया है कि यह अमेरिका के 'ब्लैकमेल' के खिलाफ सुरक्षा है। उधर, दुनिया के शक्तिशाली देशों ने नॉर्थ कोरिया की पांचवी और सर्वाधिक शक्तिशाली परमाणु परीक्षण को लेकर उसे दंडित करने के तरीकों पर चर्चा की है।

दक्षिण कोरिया ने नॉर्थ कोरिया के बारे में कहा कि इस पड़ोसी देश से परमाणु खतरा तेजी से बढ़ रहा है और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से नये सख्त प्रतिबंधों की अपील की। उसके विदेश मंत्री युन बयुंग से ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से अधिक और कहीं ज्यादा सख्त प्रतिबंध की अपील करते हुए कहा कि ऐसा माना जाता है कि उत्तर कोरिया की परमाणु क्षमता एक विचारणीय स्तर तक और तेजी से बढ़ी है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने शुक्रवार को एक बैठक में परीक्षण की सख्त निंदा की और संयुक्त राष्ट्र घोषण पत्र के अनुच्छेद 41 के तहत नया मसौदा बनाने पर सहमति जताई जो प्रतिबंधों को लेकर है। दक्षिण कोरिया, संयुक्त राष्ट्र, जापान, रूस और चीन ने इस परमाणु परीक्षण की निंदा की है।

Courtesy: India times. Com

No comments:

Post a Comment