Monday, 5 September 2016

एयर इंडिया एक्सप्रेस को वित्त वर्ष 2015-16 में 362 करोड़ रुपये का लाभ

फोटो साभार- डीएनए

कोच्चि: एयर इंडिया की सस्ती दर पर विमानन सेवा देने वाली अनुषंगी एयर इंडिया एक्सप्रेस 2005 में परिचालन में आने के बाद पहली बार मुनाफे में आयी है।एयर इंडिया एक्सप्रेस ने आज यहां एक विज्ञप्ति में कहा, ‘एयरलाइन के निदेशक मंडल ने 31 अगस्त 2016 को जिस लेखा-जोखा को मंजूरी दी है उसके तहत एयरलाइन को 2015-16 में 361.68 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ जबकि 2014-15 में उसे 61 करोड़ रपये का घाटा हुआ था।’

 अन्य कारकों के साथ अधिक संख्या में यात्रियों को सेवा तथा संसाधनों के बेहतर उपयोग से एयरलाइन मुनाफे में आयी है।

एयरलाइन का कुल राजस्व 2015-16 में 2917.96 करोड़ रुपये रहा जो 2014-15 में 2622 करोड़ रुपये था।

वर्ष के दौरान विमानन कंपनी का यात्री वहन क्षमता 81.4 प्रतिशत से बढ़कर 82.3 प्रतिशत रही जबकि दैनिक विमान उपयोग औसत 10.8 घंटे से बढ़कर 11.3 घंटे हो गया। वर्ष के दौरान एयरलाइन ने 26.20 लाख से बढ़कर 28 लाख यात्रियों को यात्रा कराई। 

Courtesy: zeenews India. Com

No comments:

Post a Comment