रेलवे अधिकारियों की मानें तो इस साल भी पहली अक्तूबर से नया टाइम टेबल लागू होगा। फिलहाल इसे तैयार करने की कवायद चल रही है। सभी जगहों से ट्रेनों के सुगम संचालन के लिए समय में बदलाव की मांग भेजी जा चुकी है। कई केंद्रों से अब भी प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं, लिहाजा व्यावहारिक रूप से पहली जुलाई से टाइम टेबल जारी हो पाना संभव नहीं लग रहा।
बता दें कि रेलवे हर साल एक जुलाई को ट्रेनों का नया टाइम टेबल जारी करता है। इसमें मामूली बदलाव होता है, लेकिन पिछले दो साल से टाइम टेबल जारी करने के समय में बदलाव किया गया है। इसका कारण रेलवे में ट्रेनों के संचालन को सुगम बनाने और उनकी स्पीड बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। ट्रेनों का समय से संचालन करने पर अधिक जोर है। जिसके चलते ट्रैक से लेकर छोटे स्टेशनों पर सुधार के लिए काम चल रहे हैं। कई जगहों पर काम पूरे कर लिए गए हैं तो कुछ जगहों पर अंतिम चरण में हैं। चक्रधरपुर रेल मंडल सहित सभी मंडलों से उनकी आवश्यकता अनुसार मांग मांगी गई है।
No comments:
Post a Comment