Friday, 2 September 2016

शुरुआती दौर मुश्किल होंगे इंडोनेशिया ग्रांप्रि के : प्रणय

पीठ की चोट से उबर रहे एचएस प्रणय ने कहा कि अभ्यास की कमी के चलते इंडोनेशिया मास्टर्स ग्रांप्रि गोल्ड टूर्नामेंट के शुरुआती दौर मुश्किल होंगे।

नई दिल्ली। पीठ की चोट से उबर रहे एचएस प्रणय ने कहा कि अभ्यास की कमी के चलते इंडोनेशिया मास्टर्स ग्रांप्रि गोल्ड टूर्नामेंट के शुरुआती दौर मुश्किल होंगे। प्रणय की निगाहें 6 से 11 सितंबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट में खिताब हासिल करने पर हैं।

दो साल पहले उन्हें पोडियम पर चमकती ट्रॉफी के साथ खड़े होने का मौका मिला था, लेकिन इस साल स्विस ओपन जीतने के बाद दायें पैर में चोट आने की वजह से उनके करियर की गाड़ी पटरी से उतर गई। प्रणय ने यूएस और कनाडा ओपन में वापसी की, लेकिन पीठ दर्द ने फिर से उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया।

उन्होंने कहा, 'मेरी पीठ में चोट 2012 में लगी थी, उसके बाद दो-तीन साल तक इसने मुझे परेशान नहीं किया, लेकिन फिर यह उभर आई। इससे छुटकारा पाने में ढाई हफ्ते लगे। पीठ और पैर की चोट पूरी तरह से तो कभी ठीक नहीं होगी, मुझे केवल अपने शरीर को मजूबत करने की जरूरत है। अच्छी बात यह है कि इस दौरान मुझे तीन हफ्ते ट्रेनिंग का मौका मिला। मेरा शरीर अब ठीक है। अपने खेल को लेकर फिर से आत्मविश्वास महसूस कर रहा हूं। 2014 में मैंने इंडोनेशिया मास्टर्स जीता था। उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में फिर से बेहतर करूंगा। मुझे जापान, कोरिया और उसके बाद दो हफ्ते के अंतराल के बाद डेनमार्क और फ्रंास में ख्ेालना है। मैं वास्तव में सुपर सीरीज जीतना चाहता हूं।

Courtesy: jagran. Com

No comments:

Post a Comment