इस्लामाबाद: पाकिस्तान अभी अपने देश के कई हिस्सों में 3जी सर्विस भी पूरी तरह पहुंचा नहीं सका है और उसने 5जी लांच करने का ख्वाब देखना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान के मंत्री अहसान इकबाल ने दावा किया है कि वह दुनिया में सबसे पहले 5जी लांच करेंगे जिसकी स्पीड कम से कम 1 जीबी/सेकंड होगी। बता दें कि हाल ही में भारत में रिलायंस ने 4जी (Jio) लॉन्च किया है।
पाकिस्तान का दावा- दुनिया में सबसे पहले लांच करेंगे 5जी सेवा
पाकिस्तान के प्लानिंग, डेवलपमेंट और रिफॉर्म्स मिनिस्टर अहसान इकबाल ने कहा कि जो लोग पहले से 3जी/4जी का इस्तेमाल कर रहे हैं वे इस एडवान्स्ड टेक्नोलॉजी को एक्सेस कर पाएंगे। हम इसे जल्द ही लॉन्च करने का प्लान बना रहे हैं।
इससे पहले पाकिस्तान की इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की राज्य मंत्री अनुषा रहमान ने कहा था कि पाक 2020 तक 5जी टेक्नोलॉजी लॉन्च कर देगा। लेकिन इकबाल का कहना है कि उससे पहले ही यह टेक्नोलॉजी पाकिस्तान में आ जाएगी।
आपको बता दें कि पाकिस्तान में अभी उपभोक्ताओं को 3जी और 4जी सेवा का लाभ ही सही से नहीं मिल पा रहा है। पाकिस्तान के दूरसंचार मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, देश के भीतर 3जी और 4जी सर्विसेज की हालत भी काफी खराब हालात है। देश में दी जा रही 3जी और 4जी सर्विसेज से यहां के ग्राहक खुश नहीं हैं।
दुनिया के किसी भी देश में अभी 5जी सर्विसेज शुरू नहीं हो पाई हैं। चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन ने वर्ष 2020 तक 5जी सर्विस शुरू करने की योजना बनाई है।
वहीं ओपेनसिग्नल की हाल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में सबसे कम 3जी स्पीड पाकिस्तान में दी जा रही है जोकि 3.33 एमबीपीएस है। जबकि दक्षिण कोरिया में सबसे ज्यादा स्पीड 41.34 एमबीपीएस की स्पीड आ रही है।
5G में 1GB डाटा एक सेकंड में डाउनलोड हो जाएगा। ट्रायल के दौरान 10GB डाटा एक सेकंड में डाउनलोड हो सकेगा।800 एमबी की एक मूवी 4जी स्मार्टफोन पर 8 मिनट में डाउनलोड होती है। 5जी में यह 5 सेकंड में डाउनलोड होगी। 4G LTE नेटवर्क के मुकाबले 5G नेटवर्क 50 गुना तेज होगा।
Courtesy: jagran. Com
No comments:
Post a Comment