Thursday, 1 September 2016

अपनी बायोपिक के लिए कैप्टन कूल धौनी ने लिए 'इतने' करोड़ रुपये

टीम इंडिया के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धौनी की बायोपिक 'एम एस धौनीः द अनटोल्ड स्टोरी' का ट्रेलर जबसे लॉन्च हुआ है तबसे सभी को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। यह पहला मौका है जब किसी क्रिकेटर के संन्यास लेने से पहले ही उस पर बॉलीवुड फिल्म बनी है। धौनी ने इस फिल्म के लिए कितने पैसे लिए हैं इस सस्पेंस से अब पर्दा उठ गया है।

एक अखबार में छपी खबर के मुताबिक टीम इंडिया के वनडे और टी-20 कप्तान धौनी ने इस फिल्म के लिए 60 करोड़ रुपये लिए हैं। खबर के मुताबिक 20 करोड़ रुपये तो धौनी को फिल्ममेकर ने तभी दे दिए थे जब उन्होंने इसके लिए NOD (सहमति) दिया। बायोपिक में धौनी के सफर के बारे दिखाया गया है कि कैसे वो टिकट कलेक्टर से क्रिकेटर बने और फिर टीम इंडिया के कप्तान।

मीडिया में आई एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक धौनी ने फिल्म प्रोड्यूसर से पहले 80 करोड़ रुपये की मांग की थी। लेकिन थोड़े नेगोसिएशन के बाद तय हुआ कि उन्हें 20 करोड़ NOD के बाद मिलेंगे जबकि बचे हुए 60 करोड़ रुपये फिल्म रिलीज के बाद मिलेंगे।

खबरों की माने तो भारतीय महिला मुक्केबाज मैरीकॉम ने अपनी बायोपिक के लिए 25 करोड़ रुपये की मांग की थी। इस फिल्म ने 104 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अपनी बायोपिक के लिए कोई फीस नहीं ली थी।

धौनी की बायोपिक में सुशांत सिंह राजपूत उनके रोल में नजर आएंगे। फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होगी।

Courtesy: livehindusthan. Com

No comments:

Post a Comment