Saturday, 6 February 2016

NIA रिपोर्ट में खुलासा, IS की भारतीय शाखाओं में धड़ल्ले से हो रही भर्ती

NIA रिपोर्ट में खुलासा, IS की भारतीय शाखाओं में धड़ल्ले से हो रही भर्ती

कोलकाता। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) ने भारत के लिए जुनूद-उल-खलीफा-ए-हिंद नाम से अपनी जिस शाखा का गठन किया है, उनमें सिमी व आइएम से धड़ल्ले से नियुक्तियां हो रही हैं।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक आइएस ने अपनी इस शाखा में 30 हजार से अधिक युवकों की नियुक्ति का लक्ष्य रखा है। इसमें कहा गया है कि स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) व इंडियन मुजाहिदीन (आइएम) के बहुत से आतंकी जुनूद से जुड़ चुके हैं और उन्हें पश्चिम बंगाल में आतंकी प्रशिक्षण शिविर खोलने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जुनूद की ओर से उन लोगों को दोनों आंतकी संगठनों के पुराने प्रशिक्षण शिविरों में हथियार चलाने व विस्फोटक तैयार करने का प्रशिक्षण देने को भी कहा गया है। गौरतलब है कि एक हफ्ते पहले ही 14 आतंकी एनआइए के हत्थे चढ़े थे। देश के विभिन्न राज्यों से उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

उनसे पूछताछ करने पर इन बातों की जानकारी मिली है। एनआइए की ओर से उनके ठिकानों पर छापामारी करने से पर्चियां हाथ लगी हैं, जिनमें प्रशिक्षण शिविरों की तस्वीरें हैं।

No comments:

Post a Comment