इन भाषाओं में भी बनेगी कंगना की 'क्वीन', रेवती करेंगी निर्देशन
नई दिल्ली। पुराने जमाने की एक्ट्रेस और फिल्मकार रेवती जल्द ही एक और फिल्म का निर्देशन करती नजर आएंगी। यह फिल्म होगी 'क्वीन', जिसके तमिल और तेलुगु संस्करण का वो निर्देशन करेंगी। इससे पहले रेवती 'मित्र, माई फ्रेंड', 'फिर मिलेंगे' जैसे फिल्मों का निर्देशन कर चुकी हैं।
सूत्र के मुताबिक, साल 2013 में आई फिल्म 'क्वीन' के रीमेक का निर्देशन रेवती करेंगी। हालांकि अभी फिल्मों का टाइटल तय नहीं है, मगर इसके निर्देशन के लिए रेवती का नाम फाइनल कर लिया गया है। लीड रोल कौन निभाएगा, यह भी अभी तय नहीं है। वैसे दोनों ही फिल्मों के लिए संवाद सुहासिनी मणिरत्नम लिखेंगी।
आपको बता दें कि फिल्म 'क्वीन' एक कहानी है पंजाबी लड़की की, जिसका किरदार कंगना रनोट ने निभाया था। वो अपने हनीमून पर अकेले ही निकल पड़ती है। सूत्रों के मुताबिक, तमिल और तेलुगु में तैयार होने वाली फिल्में इस साल शुरू हो जाएंगी। सुहासिनी इसके पहले हिस्से पर काम खत्म कर चुकी हैं। वो जल्द ही दूसरे हिस्से पर भी काम करना शुरू करेंगी। उम्मीद है कि अक्टूबर-नवंबर में शूटिंग शुरू हो जाएगी।
No comments:
Post a Comment