Wednesday, 10 February 2016

मुग्धा गोडसे ने शादी के बिना ही राहुल देव के साथ बसाया घर!

मुग्धा गोडसे ने शादी के बिना ही राहुल देव के साथ बसाया घर!

नई दिल्ली। अभिनेता राहुल देव और माॅडल मुग्धा गोडसे ने अपना घर बसा लिया है, लेकिन शादी कर के नहीं बल्कि 'लिव इन रिलेशनशिप' में रह कर। ये दोनों मुंबई स्थित अंधेरी की एक सोसाइटी में शिफ्ट हो गए हैं, जहां पहले से ही कई बाॅलीवुड हस्तियां रहती हैं। अपने रिलेशनशिप को हाल ही में दोनों ने सार्वजनिक किया है। हालांकि साथ में तो ये लव बर्डस् काफी पहले से नजर आते रहे हैं।

मुग्धा और राहुल की मुलाकात एक फैशन शो के दौरान हुई थी और इनकी ये मुलाकात जल्द ही प्यार मेंं तब्दील हो गई। राहुल, मुग्धा से 18 साल बड़े हैं, लेकिन उम्र का ये अंतर उनके प्यार में नजर नहीं आता। हालांकि शादी के नाम पर अभी दोनों ने चुप्पी साध रखी है। आपको बता दें कि हाल ही में ये लव बर्डस् रियलिटी शो 'पावर कपल' में एक साथ नजर आए थे।

बताते चले कि राहुल पहले से शादीशुदा हैं। उन्होंने 1998 में रीना देव से शादी की थी, लेकिन कुछ साल पहले कैंसर से पत्नी की मौत हो गई। इन दोनों का एक बेटा अर्णव भी है।

No comments:

Post a Comment