लड़की को बंधक बना चार दिनों तक रेप, छूटकर आई तो उजागर हुई करतूत
नालंदा। युवक ने एक नाबालिग छात्रा को अगवा कर लिया। फिर उसके साथ चार दिनों तक लगातार रेप करता रहा। किसी तरह छूटकर आई लड़की ने घरवालों को अपनी दास्तान सुनाई। मामला नूरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव का है। घटना की एफआइआर महिला थाना में दर्ज की गई है।
नूरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की 29 दिसम्बर को पढऩे नूरसराय उच्च विद्यालय जा रही थी। इसी दौरान उसकी मनीष कुमार से भेंट हुई। युवक ने झांसे में लेकर उसे बाइक पर बैठा लिया तथा सोहसराय ले गया। सिगारहाट स्थित एक मकान में ले जाकर उसे तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा।
युवक ने उसके साथ लगातार चार दिनों तक कई बार रेप किया। इस दौरान उसकी चीखें सुनने वाला कोई नहीं था। एक जनवरी को लड़की किसी तरह युवक के चंगुल से निकल भागी।
घर पहुंच कर उसने माता-पिता से आपबीती सुनाई। घटना के बाद आक्रोशित परिजन स्थानीय थाना पहुंचे, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इसके बाद पीडि़त पक्ष कोर्ट में गया। तब जाकर महिला थाना पुलिस ने आनन-फानन में मामला दर्ज किया।
No comments:
Post a Comment