Tuesday, 9 February 2016

रियो ओलंपिक में नहीं खेलेंगे मेस्सी : कोच

रियो ओलंपिक में नहीं खेलेंगे मेस्सी : कोच

अर्जेंटीनी फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी रियो दि जिनेरियो ओलंपिक में शिरकत नहीं करेंगे। उनके कोच गेर्राडो मार्टिनो ने कहा कि इस स्टार खिलाड़ी को थकान से बचने के लिये आराम की जरूरत है। मार्टिनो ने अर्जेंटीना रेडियो स्टेशन ‘ला रेड’ से बात करते हुए कल कहा कि मेस्सी अमेरिका में होने वाले सेंटेनियल कोपा अमेरिका टूर्नामेंट में खेलेंगे लेकिन ब्राजील में होने वाले ओलंपिक में भाग नहीं लेंगे। कोच ने कहा कि बार्सिलोना के इस स्टार फुटबालर के लिये दोनों प्रतियोगिताओं और विश्व कप क्वालीफायर्स में खेलना बहुत थकाउ हो जायेगा। 

उन्होंने कहा, ‘मेस्सी ओलंपिक खेलों के लिये नहीं जायेंगे।’ सेंटेनियल कोपा अमेरिका टूर्नामेंट तीन जून से शुरू होगा जबकि ओलंपिक खेल दो महीने बाद पांच अगस्त से आयोजित किये जायेंगे। मार्टिनो ने कहा, ‘सितंबर, अक्तूबर और नवंबर में हमें कोपा अमेरिका, ओलंपिक खेल और विश्व कप क्वालीफायर खेलने हैं।’

 उन्होंने बार्सिलोना के व्यस्त कार्यक्रम का भी जिक्र किया जिससे यह अर्जेंटीनी फुटबालर काफी थक जायेगा। मेस्सी अभी 28 वर्ष के हैं और उन्हें 23 से अधिक उम्र के तीन खिलाड़ियों में से एक के तौर पर ओलंपिक टीम में चुना जा सकता था। उनकी अगुवाई में अर्जेंटीना ने बीजिंग ओलंपिक 2008 में स्वर्ण पदक जीता था।

No comments:

Post a Comment