वित्त मंत्री जेटली बोले, विश्व समेत भारत पर चीन की मंदी का असर
नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि चीन में आर्थिक मंदी का असर पूरे विश्व के साथ साथ भारत पर भी हो रहा है।उन्होंने कहा कि इसमें शक नहीं कि चीन की अर्थव्यवस्था में पिछले तीन दशकों मेंं तेजी आयी है। चीन की अर्थव्यवस्था 10फीसद की दर से आगे बढ़ रही थी। लेकिन आज चीन की अर्थव्यवस्था में मंदी छाई है।
वित्त मंत्री ने कहा कि हम ये सुन रहे थे कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। लेकिन दो क्वार्टर में इजाफे के बाद अब वहां भी मंदी का दौर है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भारतीय अर्थव्यस्था को आगे बढ़ाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है। सरकार के सुधारवादी कार्यक्रमों का भारतीय अर्थव्यवस्था पर बेहतर असर देखने को मिल रहा है। भारत सरकार विदेशी निवेशकों में भरोसा पैदा करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। संस्थागत क्षेत्रों में लाल फीताशाही को खत्म करने के लिए सरकार का संकल्प साफ है।
No comments:
Post a Comment