Sunday, 7 February 2016

नेस्ले इस लड़की को ज़िंदगी भर फ्री में खिलाएगी किट कैट चॉकलेट

नेस्ले इस लड़की को ज़िंदगी भर फ्री में खिलाएगी किट कैट चॉकलेट

लंदन में लॉ की पढाई कर रही 20 वर्षीय साइमा को नेस्ले ने उम्र भर फ्री में चॉकलेट देने का फैसला किया है। दरसल वाक्या यह है की जब साइमा ने मसहूर ब्रांड नेस्ले की किट-कैट चॉकलेट खरीद पैकेट का ऊपरला रैपर फाड़ा तो उन्हें सिर्फ चॉकलेट मिली, इसपर लगने वाला वेफर गायब था। साइमा ने कुल आठ किटकैट खरीदी थी जिसमे से उन्हें किसी में भी वेफर लगा नहीं मिला।   

वेफर न मिलने पर साइमा अहमद ने किट-कैट की कंपनी नेस्ले पर मुकदमा कर दिया। साइमा ने किट-कैट को अपनी गलती का एहसास दिलाने और भविष्य में ऐसी गलती ना करने के लिए कंपनी पर मुकदमा किया था और साथ ही यह मांग भी की के उन्हें जिंदगी भर फ्री में किट-कैट दी जाए। जानकारी के मुताबिक साइमा की मांगो को मानते हुए कंपनी अब इन्हे ज़िंदगी भर फ्री में किटकैट देने का फैसला किया है।

No comments:

Post a Comment