Facebook App हटाने से 20% बचेगी स्मार्टफोन की बैटरी
स्मार्टफोन में जल्दी बैटरी डिस्चार्ज की समस्या से आज लगभग हर कोई जूझता है। बहुत कम लोगों को यह जानकारी होगी के स्मार्टफोन में यूज़ होने वाले फेसबुक एप ही अकेले 20 फीसदी तक बैटरी खा जाता है। जानकारों के मुताबिक फेसबुक का एंड्राइड एप बैटरी के मामले से सबसे अधिक पावर इस्तमाल करता है।
ऐसा इसलिए है क्योंकि यह सोशल नेटवर्किंग प्लैटफॉर्म लगातार आपकी लोकेशन आपके स्मार्टफोन के जीपीएस का इस्तेमाल कर ट्रैक करता है। साथ ही समय समय पर आपको नोटिफिकेशन भी जारी करता रहता है। एक स्टडी के मुताबिक फेसबुक के एप कोड का ऐनालिसिस किया गया और पाया कि फेसबुक एप डिवाइसों की लोकेशन की जानकारी बैकग्राउंड में फेसबुक को भेजता है, जिससे यह अधिक बैटरी का यूज़ करता है।
अगर आप घूमते-फिरते रहते हैं, तो आपकी बैटरी ज्यादा खर्च होगी। जीपीएस और नेटवर्किंग का कॉम्बिनेशन बैकग्राउंड में चलता रहता है, जो कि बैटरी के खर्च होने का मुख्य कारण है।
यह आश्चर्यजनक नहीं है क्योंकि फेसबुक के इन-ऐप लोकेशन सेटिंग्स साफ तौर पर बताते हैं कि अगर आपकी लोकेशन हिस्ट्री और ऐक्सेस 'ऑलवेज' पर सेट है, तो फेसबुक उस समय भी आपकी सटीक लोकेशन की हिस्ट्री बना लेगा, जब आप ऐप का इस्तेमाल ही नहीं कर रहे। फेसुबक के एक प्रवक्ता के मुताबिक, 'अगर आपके ऐप की लोकेशन सेटिंग ऑफ है तो हम आपकी बैकग्राउंड लोकेशन को ट्रैक नहीं करते।'
No comments:
Post a Comment