अपने बेटे के दिल की धड़कन दूसरी बच्ची में सुन फफक पड़ी मां
फीनिक्स। अमेरिकी राज्य एरीजोना के फीनिक्स शहर के बच्चों के अस्पताल में एक मां ने जब अपने बेटे के दिल की धड़कन दूसरी बच्ची के दिल में सुनी तो भावुक होकर रो पड़ीं।
दरअसल 2013 में हेदर क्लार्क के सात महीने के बेटे लुकास की मौत हो गई थी। उसे उसकी आया के पुरुष मित्र ने प्रताड़ित किया था।
हेदर ने बेटे के अंगदान करने का निर्णय लिया। बेटे का दिल तब 18 महीने की बच्ची जॉर्डन को लगाया गया।
शुक्रवार को स्टेथेस्कोप फीनिक्स के अस्पताल में हेदर ने जब अपने बेटे के दिल की धड़कन जोर्डन के दिल में सुनी तो भावुक होकर फफक पड़ीं।
स्थानीय मीडिया ने लिखा है कि हेदर को ऐसा गम मिला है, जिसे वो ताउम्र नहीं भूल पाएगी। बावजूद इसके उसने बेटे के अंगों की वजह से तीन जिंदगियां भी बचाई हैं।
गौरतलब है कि जॉर्डन जब 18 महीने की थी, तब उसे लुकास का दिल ट्रांसप्लांट करके लगाया गया था।
No comments:
Post a Comment