ऋषि कपूर का नया अवतार आया सामने, देख कर रह जाएंगे दंग
मुंबई। फिल्म 'कपूर एंड संस' में ऋषि कपूर के लुक के लिए हर पांच घंटे का डेढ़ करोड़ रुपये का खर्च आ रहा है। जी हां, सही सुना आपने डेढ़ करोड़ रुपये रोजाना। अब आप सोच में पड़ गए होंगे कि आखिर ऋषि ऐसे किस अवतार में नजर आने वाले हैं, जिसके लिए निर्माता को अपनी जेब इतनी ढीली करनी पड़ रही है। तो चलिए आपको भी ऋषि के इस नए लुक से रूबरू कराते हैं, जिसे देख ऋषि की तरह आप भी दांतों तले उंगली दबा लेंगे।
इस फिल्म में ऋषि एक 85 साल के बुजुर्ग के किरदार में नजर आएंगे। तस्वीर देख कर आपको इस बात का अंदाजा हो ही गया होगा, लेकिन सबसे बड़ी बात ये है कि ऋषि के इस बेहतरीन मेकअप को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि तीन बार आॅस्कर अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके ग्रेग केन्नोम हैं। इससे पहले ग्रेग 'द क्युरियस केस बेंजामिन बटन’ में ब्रैड पिट और ‘सात खून माफ’ में प्रियंका चोपड़ा का लुक तैयार कर काफी सराहना हासिल कर चुके हैं। ग्रेग शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' के लिए मुंबई पहुंचे हैं, जहां से उन्हें फिल्म 'कपूर एंड संस' में ऋषि के मेकअप के लिए भी आॅफर मिल गया।
'अलीगढ़' को 'ए' सर्टिफिकेट दिए जाने पर खड़ा हुआ विवाद
आपको बता दें कि फिल्म के लिए प्रोड्यूसर करण जौहर और निर्देशक शकुन बत्रा को ऋषि कपूर और एके हंगल का मिक्स लुक चाहिए था। समस्या थी कि ऐसा कॉम्बिनेशन आखिर कौन दे पाएगा, फिर ऋषि ने ही दोनों को ग्रेग के नाम का सुझाव दिया और सारी बातें फाइनल हुईं।
85 साल के बुजुर्ग के इस लुक के लिए ऋषि सुबह पांच बजे से कुर्सी पर बैठ जाते थे और लगभग पांच घंटे बाद ये मेकअप पूरा होता था। ऋषि ने बताया, 'मेरे लिए इतने घंटे एक ही जगह पर बैठे रहना बहुत मुश्किल था, लेकिन जब मैंने खुद को इस नए अवतार में देखा तो सारी थकावट दूर हो गई। मैं खुशनसीब हूं कि ग्रेग ने मुझे ये लुक दिया। ऐसा लुक कि मैं खुद को ही नहीं पहचान पा रहा हूं।
मिलिए ये हैं अदिति राव हैदरी की 'सूफी'
ये पहला मौका नहीं है कि किसी किरदार के मात्र मेकअप पर करोड़ों का खर्च आया हो। इससे पहले फिल्म 'पा' में अमिताभ बच्चन के मेकअप पर भी करीब डेढ़ करोड़ का खर्चा आया था, जिसमें उन्होंने एक 13 साल के बीमार बच्चे की भूमिका निभाई थी। इतना ही नहीं, सुनने में आया था कि फिल्म 'फितूूर' के लिए कट्रीना कैफ के लाल बालों पर भी 55 लाख का खर्च आया है। हालांकि कट्रीना ने ऐसी किसी बात से इनकार कर दिया।
खैर, आप तैयार हो जाइए फिल्म 'कपूर एंड संस' में ऋषि कपूर को 85 साल के बुजुर्ग के किरदार में देखने के लिए, जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट, फवाद खान और सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण करण जौहर ने किया है, जो 18 मार्च को रिलीज होगी।
No comments:
Post a Comment