Friday, 5 February 2016

बीजेपी सांसद ने की यशवंत सिन्‍हा को पार्टी से निकालने की मांग

बीजेपी सांसद ने की यशवंत सिन्‍हा को पार्टी से निकालने की मांग

कीवर्ड्स:

 #शत्रुघ्न सिन्हा #रवीन्‍द्र कुशवाहा #यशवंत सिन्हा#बीजेपी #नरेंद्र मोदी

बलिया
बीजेपी सांसद रवीन्द्र कुशवाहा ने पार्टी के सीनियर नेताओं यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्‍न सिन्हा को पार्टी से निकालने की मांग की है। उनका कहना है कि मंत्री नहीं बन पाने के कारण दोनों नेता असंगत बयान देकर पार्टी को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

बलिया जिले की सलेमपुर सीट से सांसद कुशवाहा ने रविवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्‍न सिन्हा पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि दोनों नेता केंद्रीय मंत्री नहीं बन पाने की वजह से कुंठित हैं और पूर्वाग्रहवश पार्टी और सरकार को लेकर गलत बयान दे रहे हैं। सांसद ने कहा कि दल के केंद्रीय नेतृत्व को अब बिना देरी किए दोनो नेताओं को बाहर कर देना चाहिए।

यशवंत सिन्हा पर तंज कसते हुए कुशवाहा ने कहा कि सिन्‍हा ऐसा समझते है कि वह मंत्री बन गए होते तो राम राज ला देते। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि सिन्हा के बेटे केंद्र में राज्य मंत्री है, फिर भी उनको संतोष नहीं है। सिने अभिनेता शत्रुघ्‍न सिन्हा पर निशाना साधते हुए कुशवाहा ने कहा कि सिन्हा बिहार चुनाव के समय से ही पार्टी के लिए आत्मघाती बयान दे रहे हैं। यशवंत सिन्हा के बयान पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि यह कहना गलत है कि मोदी सरकार में संवादहीनता की स्थिति है। कुशवाहा ने कहा कि मोदी सरकार बढ़‍िया काम कर रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भी देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं।

No comments:

Post a Comment