केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, छह फीसद बढ़कर मिलेगा महंगाई भत्ता !
नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राहत वाली खबर है। उनके महंगाई भत्ते (डीए) में छह फीसदी की बढ़ोत्तरी को मंजूरी दे दी गई है। बढ़ा हुआ डीए जनवरी-2016 से मिलेगा। छह फीसदी बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को अब कुल 125 फीसदी डीए मिलेगा। संभावना है कि सातवें वेतन आयोग के तहत निर्धारित वेतन के साथ इसका भुगतान किया जाए।
हालांकि इसकी संभावना पहले ही जानकार जता भी रहे थे। दिसंबर माह का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जारी होने के बाद उनके आंकलन पर मुहर लग गई। दिसंबर माह का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 269 अंक है जबकि नवंबर का सूचकांक 270 था।
No comments:
Post a Comment