Friday, 5 February 2016

ISIS से भागकर आई लड़कियों को देना पड़ रहा है दर्दनाक वर्जिनिटी टेस्ट

ISIS से भागकर आई लड़कियों को देना पड़ रहा है दर्दनाक वर्जिनिटी टेस्ट

सीरिया। आतंकी संगठन IS(इस्लामिक स्टेट) के चंगुल से भाग निकली यजीदी लड़कियों और महिलाओं को उनके साथ हुए बलात्कार और प्रताड़ना को साबित करने के लिए इराकी अदालतों में दर्दनाक वर्जिनिटी टेस्ट से गुजरना पड़ रहा है। इस बात का खुलासा ह्यूमन राइट्स आयोग ने अपनी एक रिपोर्ट में किया है।

इस रिपोर्ट को पुरस्कार शोधकर्ता द्वारा मानवाधिकार संगठनों की वेबसाइट पर पोस्ट किया गया है।जिसमें उन्होंने यजीदी महिलाओं के साथ हो रहे दुव्यहार की बात को उजागर किया है।


उनमें से एक लड़की जिसका नाम लूना बताया जा रहा है। उसने बताया कि उसे इस्लामिक स्टेट द्वारा अहरण कर लिया गया था। जिसके बाद उसे चार बार बेच दिया गया और जिस मालिक ने भी उसे खरीदा सभी ने उसके साथ बलात्कार किया। उसने बताया कि किस तरह मेरे साथ की लड़कियों के साथ जबरन बलात्कार किया जाता और उन्हें ISIS के आतंकियों के साथ शादी करने के लिए मजबूर किया जाता।

आईएस ने दी ब्रिटेन में पेरिस से भी बड़े हमले की धमकी

रिपोर्ट में कहा गया है कि बच कर आई लड़कियों को इस वक्त मनौवैज्ञानिक मदद और देखभाल की जरूरत है। उनकी सुरक्षा और देखभाल की जगह उन्हें अपने उपर हुए अत्याचारों को साबित करने के लिए दर्दनाक वर्जिनिटी टेस्ट से गुजरना पड़ रहा है।

फिर झूठा साबित हुआ पाक का दावा, टीवी शो में दिखाई दिया आतंकी सईद

अच्छी खबर यह है एचआरडब्ल्यू के सफल अभ्यास के साथ कुर्द अधिकारियों द्वारा आश्वासन प्राप्त हुआ है कि आगे इस तरह का टेस्ट नहीं किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment