मुसीबत बना पीएमओ का फर्जी ट्विटर एकाउंट
लखनऊ। पीएमओ के एक फर्जी ट्विटर एकाउंट ने इन दिनों रेलवे सहित कई विभागों के अफसरों की नींद उड़ा दी है। पिछले कई सप्ताह से इस एकाउंट से सीधे जीएम और डीआरएम को शिकायतें भेजी जा रही हैं। लखनऊ से जुड़ी एक शिकायत की जांच हुई तो इस फर्जीवाड़े का पता चल सका।
पढ़ें: ऑनलाइन सक्रिय आतंकियों पर लगाम होगी आसान
पीएमओ के ट्विटर एकाउंट से उत्तर रेलवे लखनऊ के डीआरएम को 22 जनवरी को जयपुर कामाख्या एक्सप्रेस में एक महिला के प्रसव होने और रेलवे डॉक्टर के न पहुंचने की शिकायत की गई थी। बताया गया था कि फैजाबाद में महिला यात्री को उतारकर अस्पताल भेजा गया और बच्चे की मौत हो गई थी। यह भी कहा गया था कि ट्रेन के गार्ड को इसकी शिकायत की गई थी। जांच में पता चला कि ट्रेन का ठहराव लखनऊ के बाद सीधे फैजाबाद में था। ऐसे में एक अलग बोगी में बैठे गार्ड तक शिकायत पहुंची ही नहीं थी।
पढ़ें: ट्विटर के इन 8 शॉर्टकट का पता है आपको!
शिकायत पर शक हुआ तो डीआरएम एके लाहोटी ने पीएमओ को इस शिकायत के संबंध में अपना फीडबैक दिया। फीडबैक देने पर पता चला कि पीएमओ की तरफ से ऐसी कोई शिकायत रेलवे को नहीं भेजी गई थी। इस पर यह बात पुख्ता हो गई कि जिस ट्विटर एकाउंट से शिकायत आ रही है वह फर्जी है। इस ट्विटर एकाउंट पर कई ऐसी पोस्ट और भी दर्ज हैं जो कि संदेह के घेरे में है।
No comments:
Post a Comment