कलर्स ने कपिल शर्मा को Brand बनाया, उन्हें कलर्स नहीं छोड़ना चाहिए था: कृष्णा अभिषेक
नई दिल्ली: कॉमेडी शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ का प्रसारण भले ही बंद हो गया हो लेकिन फैंस अब भी यह जानना चाहते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि कपिल शर्मा को शो छोड़ना पड़ा. अब ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ के प्रतिद्वंदी शो ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ को होस्ट करने वाले कृष्णा अभिषेक ने इस बारे में कुछ रोचक बातें कही हैं.
MissMalini.com में छपी खबर के मुताबिक कपिल के साथ जो कुछ हुआ उसे लेकर अभिषेक ने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.
कृष्णा के मुताबिक, ”कलर्स CNWK का प्रसारण बहुत अच्छे से कर रहा था, लेकिन ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ में बड़े सितारों के आने के साथ ही कपिल को कुछ अजीब कारण से परेशानी होने लगी. कलर्स ने कपिल को एक बड़ा ब्रांड बनाया इसलिए कपिल को कलर्स का साथ नहीं छोड़ना चाहिए था. उन्हें याद रखना चाहिए कि जब शाहरुख खान ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ के सेट पर पहली बार आए तो इसकी वजह कलर्स था ना कि कपिल. ”
कृष्णा ने आगे कहा, ”आप अपना शो अपने दम पर चलाओ, हम अपना शो अपने दम पर चलाएंगे. आखिर क्यों कपिल मेरे साथ एक कड़ी टक्कर नहीं कर पाए? वो भाग क्यों खड़े हुए? उन्हें मुझसे इतनी इनसिक्योरिटी क्यों महसूस हुई? वह वाकई बहुत प्रतिभाशाली कलाकार हैं. मुझे ऐसा लगता है कि वह एक बार फिर वापसी करेंगे और जमकर टक्कर देंगे. ”
कृष्णा ने तो यहां तक कहा कि कपिल को तब भी असुरक्षा महसूस हुई थी जब गुत्थी aka सुनील ग्रोवर की पॉपुलरिटी बढ़ गई थी. सोचिए, जब गु्त्थी ने शो से बाहर होकर कलर्स को छोड़ा तो दूसरी जगह उनका शो भी नहीं चल पाया.
No comments:
Post a Comment