Thursday, 25 February 2016

लखनऊ: भाजपा के नए ऑफिस का आज उद्घाटन करेंगे अमित शाह

लखनऊ: भाजपा के नए ऑफिस का आज उद्घाटन करेंगे अमित शाह

लखनऊ। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज लखनऊ में भाजपा के नए ऑफिस का उद्घाटन करेंगे। इसमे सुहेलदेव, बाबा साहेब आंबेडकर और झांसी की रानी लक्ष्मी बाई के बड़े बड़े फोटो लगाए गए है। सुहेल देव अति पिछड़ीजाति के प्रतीक और आंबेडकर दलित राजनीती के प्रतीक माने जाते है। अमित शाह आज सुबह 9 बजे लखनऊ भाजपा ऑफिस में पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

इससे पहले कल राजा सुहेलदेव पासी की मूर्ति का अनावरण कर दलित एजेंडे को धार देते हुए अमित शाह ने यहां विपक्ष पर अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर देशद्रोह को प्रश्रय देने और विकास में रोड़े अटकाने का आरोप लगाया। जेएनयू में लगे नारों की निंदा करते हुए उन्होंने विपक्ष को इस मसले पर स्थिति स्पष्ट करने की बात कही।

No comments:

Post a Comment